mohan shakti Heritage park solan himachal pradesh (सोलन का फेमस हेरिटेज पार्क)

     नमस्कार दोस्तों ,

                                          आज में एक और  ब्लॉग आपके लिए लेकर  आई  हुं | हिमाचल प्रदेश जितना बड़ा है उतना ही सुंदर है | और उतना ही सुंदर है  यहाँ का वातावरण और यहाँ देखने वाली सुंदर जगहें | आज में आपको सुंदर जगह के बारे में बताने जा रही हु, जो यहाँ के सुन्दरता  में  और भी चाँद चाँद लगा देती है उस जगह का नाम है मोहन शक्ति हेरिटेज पार्क वैसे इसका नाम ज़रुर पार्क है परन्तु यहाँ पर बहुत ही सुंदर और भव्य मंदिर है जो इस पार्क का मुख्य आकर्षण का केंद्र है ये इतना सुंदर है की जो भी इसके बारे में सुनता है तो उसे देखने की इच्छा उसके मन में ज़रुर प्रकट होती है 

  

हेरिटेज पार्क ( heritage park )

                                यह मंदिर इतना बड़ा और भव्य है की यहाँ आने वाले पर्यटक इसकी सुन्दरता  में खो जाते है मोहन हेरिटेज पार्क वैदिक विज्ञान का अध्ययन करने वालो के लिए किसी वरदान से कम नहीं यह मंदिर भारतीय संस्कृति के बारे में युवा पीडी को शिक्षित करने के उद्देश्य से एक बहुत ही अच्छा पार्क है                                                                                                                             



भगवान् शिव ( LORD SHIVA )


यहाँ हेरिटेज पार्क सोलन बरुरी के मालिक ब्रिगेडीअर श्री कपिल मोहन द्वारा बनाया गया है | इस पार्क का शिलन्यास श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बतौर मुख्याथिति १ दिसम्बर २००२ को किया था | परन्तु बड़ी दुःख की बात है की दोबारा वो इस पार्क को देखने के लिए समय नहीं निकल पाए | यहाँ पार्क कई एकड़ में बना हुआ है इस पार्क में कई हिन्दू देवी देवताओं की अनेक सुंदर बड़ी बड़ी प्रतिमाये स्थापित है | जो बहुत ही सुंदर है | 



सूर्य देव ( SURYA DEV )

अंदर जाते ही आपको कई साधु संत की बड़ी बड़ी प्रतिमाये देखने को मिलेगी जो काफी बड़ी और सुंदर है | उसके मंदिर के परिवेश द्वार में ऊपर की और सूर्य देवता की बड़ी सी प्रतिमा है जिसमे सूर्य भगवान अपने घोड़ों के रथ पर सवार है |  जिसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है की जैसे  सूर्य देव स्वयं  आशीर्वाद दे रहे हो | जैसे ही आप अंदर प्रवेश करेंगे वैसे ही आप सभी देवी देवताओं के दर्शन एक ही छत के नाचे कर पाओगे अंदर भगवान की इतनी सुंदर सुंदर प्रतिमाये स्थापित है जिन्हें देख कर मानो ऐसा लगता है जैसे अभी ये आपसे बात करने लगेगी | इसमें सभी देवी देवताओं , ऋषि-मुनियों , अप्रसाराओ  ,गन्धर्वो के दर्शन आप एक ही छत के नाचे होते है | यही वजह है की यह पार्क देश विदेश में पर्यटन मानचित्र पर उभर कर सबके सामने आया है यह पार्क बहुत ही सुंदर नदी अश्वनी के किनारे स्थित है




 मंदिर तक पहुचने का रास्ता 

                                                           आप मंदिर तक किसी भी तरह से पहुँच सकते है बस , कार अपने निजी वाहन द्वारा आप यह पहुँच सकते है यह मंदिर सोलन से ११ किलोमीटर दूर हरठ गाँव में है |

             हमे  उमीद है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी | यदि आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं या फिर किसी और मंदिर या जगह की जानकारी लेना चाहते है तो कृपया कोमेंट बॉक्स में लिखे यदि  इस आलेख को लिखते हुए हमसे कोई गलती हुई हो तो उसके लिए हमे क्षमा करे और हमे कोमेंट करके जरुर बताये ताकि हम आपको अपने आने वाले आलेखों में एक बहेतरिन सुधर के साथ आपको अच्छी जानकारी उपलब्ध कराए |
                                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महामाया मंदिर