Haunted mansion in shimla ( एक रहस्यमयी हवेली )

नमस्कार दोस्तों , 
                           आज  में फिर आपके लिए एक नया ब्लोग लेकर आईं हू । आज में आपको एक ओर रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रही हु । ये जगह हिमाचल की राजधानी शिमला में स्थित एक घर के बारे में है । सभी जानते है कि शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है शिमला जितना बड़ा है उतना ही सुंदर और आकर्षक भी है हर साल लाखों की संख्या में लोग शिमला घूमने के लिए आते है । शिमला में देखने के लिए बहुत से स्थान है चारों और ऊँचे ऊँचे पहाड़ हरा भरा पर्यावरण सुंदर दृश्य जो किसी के मन को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं । यही कारण था कि ब्रिटिश काल में भी अंग्रेजों ने भी शिमला को अपनी राजधानी बना रखा था परन्तु जितनी इस जगह की खूबसूरती मशहूर है उतने ही यह पर कुछ जगह में घटित होने वाली रहस्यमयी घटनाए भी मशहूर है । आज मैं आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रही हूं जो शिमला में ही स्थिति एक मैन्शन है जिसका नाम है चार्लीविल हवेली । 


 



                 चार्लीविल हवेली शिमला की एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित एक सुंदर हवेली थी । जब हिमाचल प्रदेश पर ब्रिटिश साम्राज्य का शासन था । उस समय एक ब्रिटिश ऑफिसर जो रेलवे में सहायक सचिव के रूप मे कार्य कर रहा था उसका नाम विक्टर बैले था । वह ब्रिटेन से यहां अपनी पत्नी के साथ आया था । वह दोनों इस सुंदर जगह पर रहने के लिए एक सुंदर और अच्छा घर ढूंढ़ रहे थे । तभी उन्हें एक सुंदर जगह पर स्थित इस चार्लीविल हवेली के बारे मैं पता लगा उन दोनों को यह हवेली बहुत सुंदर लगी और उन्होंने इस हवेली में रहने का फैसला किया ।

                             जब वह इस हवेली में रहने आए उस समय उन्हें इस बात का पता नहीं था कि यह हवेली रहस्यमय घटनाओं के लिए जानी जाती हैं कहा जाता हैं की इस हवेली में उनसे पहले एक ओर अंग्रेज अधिकारी वह रहा करता था जिसका कहना था कि इस घर मे एक अंग्रेज की आत्मा दिखाई देती हैं और यह पर कुछ कमरों में किसी के चलने की आवाजें सुनाई देती है और कभी कभी समान के टूटने की आवाजें भी आती है । 

                          वह दोनों पति पत्नी इन सब चीजों पर विश्वास नहीं करते थे । अतः उन दोनों ने इन सब बातों के पीछे की सच्चाई जानने का फैसला किया उन्होंने उस कमरे को बन्द करने का फैसला किया जिसमें लोगों के अनुसार यह सारी गतिविधियां होती थी । एक रात जब वह दोनों सो रहे थे तो उन्हें उस कमरे से जोर जोर से कुछ टूटने की आवाजें सुनाई दी जब वह भाग कर वहाँ गए और उन्होने उस कमरे का दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि उस कमरे की सारी चीजे टुटी हुई थी और सारा सामान उलट पुल्ट हो गया था ।

                    परंतु यह सब देख कर भी वह दोनों पति पत्नी डरे नही उन्होंने वह पर कुछ और दिन रहने का फैसला किया और इस तरह वह करीब एक साल उसी स्थान पर रहे  परंतु एक दिन जब वह रात का खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे तो उनका नोकर घर मे उनका इंतजार कर रहा था । तभी उसे अचानक कमरे में बैठा एक आदमी दिखाई दिया उसने सोचा कि शायद उसके साहब घर लौट आये है उसने जाकर उनसे पूछा कि साहब आपको कुछ चाहिए क्या परन्तु उन्होंने उसे कोई जवाब नही दिया ओर एक बंद दरवाजे से बाहर चला गया । जब यह सारी बात उसने आप के मालिक को बताई तो उन्होंने उस घर को छोड़ने का निष्चय कर लिया और थोड़े दिनों बाद ही उन्होने उस घर को खाली कर वह से चले गए ।

                    बाद में यह घर एक भारतीय ने खरीदा ओर उसने उस हवेली को पुरी तरह नष्ट करके उस जगह पर एक नई हवेली का निर्माण किया 

                       इन सब बातों में कितनी सच्चाई है यह बात तो कोई नही बता सकता परन्तु उस हवेली के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होने आज भी वह कुछ लोगों की आत्माओं को घूमते हुए देखा है यह आज भी  कुछ ना कुछ रहस्यमय घटनाएं होती रहती है

                     हमे  उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी | यदि आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं या फिर किसी और मंदिर या जगह की जानकारी लेना चाहते है तो कृपया कोमेंट बॉक्स में लिखे यदि  इस आलेख को लिखते हुए हमसे कोई ग़लती हुई हो तो उसके लिए हमे क्षमा करे और हमे कोमेंट करके ज़रुर बताऐ ताकि हम आपको अपने आने वाले आलेख में एक बहेतरिन सुधर के साथ आपको अच्छी जानकारी उपलब्ध कराए |

                                                                                                                          धन्यवाद 

                                



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

महामाया मंदिर