नमस्कार दोस्तों,
आज में एक नए ब्लॉग के साथ आपके पास आई हुं | आज में आपको एक रहस्यमय घटना स्थल के बारे में बताने जा रही हुं | यह घटना स्थल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से संबंधित है | सभी जानते है कि शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है शिमला जितना बड़ा है उतना ही सुंदर और आकर्षक भी है हर साल लाखों की संख्या में लोग शिमला घूमने के लिए आते है । शिमला में देखने के लिए बहुत से स्थान है चारों और ऊँचे ऊँचे पहाड़ हरा भरा पर्यावरण सुंदर दृश्य जो किसी के मन को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं । यही कारण था कि ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने भी शिमला को अपनी राजधानी बना रखा था अंग्रेजों के शासन काल के दौरान ब्रिटिश अधिकारियो का कब्ज़ा यह पर स्थित बड़े बड़े मकानों और बंगलो पर था | जहाँ आज भी उन्ही के भूतो ने उन घरों पर अपना कब्ज़ा कर रखा है। आज मैं आपको एक ऐसी ही रहस्मयी जगह के बारे में बताने जा रही हूं | जो शिमला की खूबसूरत पहाड़ियों में मोजोद है | इसे सब दुखानी के घर के नाम से जानते है |
दुखानी का घर
माना जाता है की शिमला के सुंदर पहाड़ों के बीच स्थित एक बडा घर हैं । जिसे सब दुखानी का घर के नाम से जानते है| जिसके मालिक एक ब्रिटिश व्यक्ति था और दिल्ली में रहता था वह छुट्टियों में अक्सर यह आया करता था और पार्टियाँ किया करता था | सर जॉन स्मिथ जो उस बंगले के मालिक का बहुत अच्छा दोस्त था वो अक्सर उनकी पार्टियों में शामिल हुआ करता था | एक दिन उस बंगले के मालिक ने एक पार्टी रखी तो उस पार्टी में शामिल होने के सर जॉन स्मिथ और उनकी बीवी आए | पार्टी में ज्यादा देर होने की वजह से उस दिन उन्हें वही उस बंगले में रात गुजारने के लिए रुकना पड़ा | क्योंकि वह रहने वाले लोगो की संख्या ज्यादा थी और सोने के लिए कमरों की जगह कम होने के कारण ये तय किया गया की कुछ कमरों में औरते और कुछ कमरों में आदमी सोएगे | इसी कारण सर जान को मकान मालिक के साथ उसके कमरे में सोना पड़ा जो उस बंगले के सबसे आखिर में था और जो उस घर के सबसे पुराने हिस्से में था | मकान मालिक जो पार्टी करके काफी थका हुआ था उसे बिस्तर में लेटते ही नींद आ गई और वह नींद में ज़ोर ज़ोर से खराटे मारने लगा | थोड़ी ही देर में सर जॉन स्मिथ को भी नींद आ गई |
लेकिन कुछ समय बाद उसकी नींद अचानक से किसी चीज कि ज़ोर से आवाज़ उसके कानो में पढ़ने से खुल गई उसने देखा की पूरा कमरा चाँदनी से चमक रहा था और सामने कमरे की खिड़की ज़ोर की हवा चलने से आपसे में टकरा कर आवाज़ कर रही थी वह सोचने लगा की क्या उसे उठ कर उस खिड़की को बंद कर देना चाहिए पर अधिक थकान के कारण उसे आलाश आ गया और वो दोबारा सोने लगा अभी वो आंखे बंद करके सोने ही लगा था की उसे अचानक खिड़की में एक बुडा आदमी दिखाई दिया जिसने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे | उसने सोचा की वो उस मकान का मालिक है उसने ज़ोर से आवाज़ लगाते हुए कहा की कृपा इस खिड़की को बंद कर दीजिए ये बहुत ज़ोर से आवाज़ कर रही है | जैसे ही यह बोल कर वह सोने लगा उसे अपने पास सोए अपने दोस्त की ख़र्राटों की आवाज़ सुनाई दी यह देख कर वो थोडा डर गया | परन्तु उसने हिम्मत करके उस आदमी के पीछे जाने की कोशिश की वह दोड कर उस बूढ़े आदमी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा वह उस आदमी के पीछा करते करते बंगीचे तक पहुँच गया उसने देखा की वह बुढ़ा आदमी बगीचे में जाकर अचानक ग़ायब हो गया | सर स्मिथ बहुत डर गया और अपने साथ हुई इस घटना को याद कर वह कई रातो तक सो नहीं पाया |
उन्होंने सोचा की वह इस बात की तह तक जायेंगे की आखिर वो बुढा आदमी था कोन उन्होंने इस बारे में वह पर रहने वाले कुछ स्थानीय लोगो से बात की और उन्हें पता चला की उस सफेद कपड़े पहने आदमी ने लगभग 40 साल पहले खुद को उसी कमरे में गोली मार ली थी | और उसी बूढ़े आदमी की आत्मा आज भी उसी घर में घुमती है जिसे स्मिथ ने देखा था |
इन सब बातों में कितनी सच्चाई है यह बात तो कोई नही बता सकता परन्तु उस बंगले के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होने आज भी वह उस आत्मा को घूमते हुए देखा है यह आज भी कुछ ना कुछ रहस्यमय घटनाएं होती रहती है ।
हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी | यह जानकारी हमे नेट के द्वारा और कुछ लोगो द्वारा मिली है यदि आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं या फिर किसी और मंदिर या जगह की जानकारी लेना चाहते है तो कृपया कोमेंट बॉक्स में लिखे यदि इस आलेख को लिखते हुए हमसे कोई ग़लती हुई हो तो उसके लिए हमे क्षमा करे और हमे कोमेंट करके ज़रुर बताऐ ताकि हम आपको अपने आने वाले आलेख में एक बहेतरिन सुधर के साथ आपको अच्छी जानकारी उपलब्ध कराए |
धन्यवाद
1 टिप्पणियाँ
Very interested 😁😁
जवाब देंहटाएं