शिमला -2
7. कुफरी;- शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है कुफरी | जो देखने में बहुत ही सुंदर है | यहाँ की सुन्दरता के कारण हर साल लाखों सेलानी यहाँ घूमने के लिए आते है | यहाँ पर एक छोटा सा जू भी है जिसका नाम ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क है यहाँ पर जानवरों और पक्षियों की लगभग 180 प्रजातीय पाई जाती है | यहाँ पर कई पुराने समय में बने हुए मंदिर भी है जिन पर उस समय की लकड़ी की सुंदर न्कशिया भी बनी हुई है यहा पर कई प्रकार के गेम्स भी खेलो की व्यवस्था भी कर राखी है जेसे आप यहाँ पर आकर बर्फ पर सकिंग भी कर सकते है चारो और ऊँचे पहाड़ भी है जहा आप ट्रेकिंग अथवा पैदल यात्रा का अंड लेते हुए प्रक्रति के सुंदर वातावरण का अंड भी ले सकते है पिकनिक भी मना सकते है जो लोग घुड़सवारी का शोक रखते है वो यहाँ आकर इसका आनद ले सकते है |
कुफरी |
8. चायल;- चायल भी हिमाचल प्रदेश का सबसे सुंदर पर्यटक स्थल में से एक है इसकी दुरी शिमला से लगभग 49 किलोमीटर है | चायल में स्थित चायल पैलस अपनी वास्तुकला के लिए पुरी दुनिया में मशहूर है | इस पैलस का निर्माण ब्रिटिश काल में पटियाला के महाराजा द्वारा बनाया गया था | चायल में घुमने के लिए कई अच्छी जगह है | जिसमे सबसे पहले चायल का क्रिकेट मैदान,चायल पैलस, काली टिब्बा और हनुमान जी का मंदिर |
कलि टिब्बा चायल |
9. सोलन;- शिमला से 44 किलोमीटर की दुरी पर हिमाचल का एक जिला सोलन है | जो बहूत सुंदर है | चंडीगढ़ से शिमला जाते समय यह स्टेशन आता है सोलन एक बहूत सुंदर शहर है और यहाँ भी देखने के लिए बहूत कुछ है | सोलन को मसरूम सिटी के नाम से भी जाना जाता है | यह पर कई तरह के मोल भी घुमने के लिए है | शूलनी माता का मंदिर जिसके नाम पर इस शहर का नाम पड़ा सोलन | सोलन का माल रोड मुख्य आकर्षण का केंद्र है | इसके दोनों और दुकाने है बड़े बड़े माल है | शाम के 6 बजे से 8 बजे तक सभी वाहनों का आना वर्जित है लोग शाम की सेर का आनद उठाते है |
10.जटोली ;- सोलन से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित जटोली मंदिर है | यहा एशिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर जटोली भी देखने के लिए एक बहूत सुंदर जगह है | इस मंदिर का निर्माण दक्षिण-द्रविड़ शेली से किया गया है और इस मंदिर का गुबंद 111 फीट ऊँचा है जिसके कारण ये एशिया का सबसे ऊँचा मंदिर है इस मंदिर की सुन्दरता देखते ही बनती है इसकी दीवारों पर सभी देवी देवताओ के इतने सुंदर चित्र बनाये गये है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है |
जटोली मंदिर |
11. मोहन हेरिटेज पार्क; - सोलन से कुछ ही दुरी पर मोहन हेरिटेज पार्क स्थित है | इस पार्क को देखने लोग दूर दूर से आते है | हेरिटेज पार्क सोलन बरुरी के मालिक ब्रिगेडीअर श्री कपिल मोहन द्वारा बनाया गया है | इस पार्क का शिलन्यास श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बतौर मुख्याथिति १ दिसम्बर २००२ को किया था | परन्तु बड़ी दुःख की बात है की दोबारा वो इस पार्क को देखने के लिए समय नहीं निकल पाए | यहाँ पार्क कई एकड़ में बना हुआ है इस पार्क में कई हिन्दू देवी देवताओं की अनेक सुंदर बड़ी बड़ी प्रतिमाये स्थापित है | जो बहुत ही सुंदर है | यह मंदिर इतना बड़ा और भव्य है की यहाँ आने वाले पर्यटक इसकी सुन्दरता में खो जाते है मोहन हेरिटेज पार्क वैदिक विज्ञान का अध्ययन करने वालो के लिए किसी वरदान से कम नहीं यह मंदिर भारतीय संस्कृति के बारे में युवा पीडी को शिक्षित करने के उद्देश्य से एक बहुत ही अच्छा पार्क है |
मोहन हेरिटेज पार्क (अस्वनी खड) |
13. तारा देवी मंदिर ;- सोलन से शिमला जाते हुए रस्ते में तारा देवी माता का मंदिर आता है हर साल बहूत से सरधालो माता के दर्शन करने के लिए यहाँ आते है |इस मंदिर का निर्माण लगभग 250 वर्षो पूर्व किया गया था | कहा जाता है की इस देवी को पूर्वी बंगाल से हिमाचल प्रदेश में लाया गया था | इस देवी को हिमाचल में सेन वश का ही एक शासक यह लेकर आया था | तारा देवी के नाम पर ही इस क्षेत्र को जाना जाता है | यह मंदिर शिमला से 11 किलोमीटर दूर एक ऊँची चोटी पर स्थित है | जिसे तरव पर्वत के नाम से जाना जाता है | यह मंदिर बहुत ही सुंदर और भव्य है यह मंदिर चारों और से देवदार और अन्य सुंदर वनों से गिरा हुआ है | यह मंदिर काफी पुराना है |
तारा देवी मंदिर |
0 टिप्पणियाँ