मनाली लेह की सच्ची भूतिया कहानी

                                                    कहानी    

                                   हिमाचल एक बहुत ही सुंदर राज्य है | जहाँ चारों और बहुत ही सुंदर और शांत वातावरण है | ज्यादातर सभी लोग जानते है की हिमाचल को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है इसका मुख्य कारण है की हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा देवी स्थल है | यह पर रहने वाले लोग बहुत ही धार्मिक है जो अपने रीति रिवाज़ों और अपने देवी देवताओं पर पूरी तरह से विश्वास करते है | हिमाचल में हर साल लाखों की संख्या में यह घूमने आते है | यह आकर वो यह की खुबसुरत और शांत वादियों में खो जाते है | परन्तु हिमाचल में शांत और खुबसूरत स्थानों के अलावा कुछ ऐसे स्थान भी है जो बहुत ही रहस्यमय है | आज में आपको एक ऐसे ही एक जगह के बारे में बताने जा रही हुं | जो हिमाचल प्रदेश के एक ऐसे दुर्गम रास्ते के बारे में है जिससे एक बहुत ही अजीबोगरीब एक रहस्मयी कहानी जुड़ी हुई है | कहा जाता है की मानली -लेह जाते समय मार्ग में एक ऐसा स्थान आता है जिस पर किसी प्रेत आत्मा का कब्ज़ा है | जहाँ पर हर उस इन्सान जो उस रास्ते से गुजरता है कुछ ना कुछ उस जगह पर चड़ाना पड़ता है | कहा जाता है की इस प्रेत आत्मा की बहुत ही दर्द भरी कहानी है जो इस प्रकार है |


मनाली-लेह गेटा लूप्स मार्ग


प्रेत आत्मा की कहानी      

                                                                            इस प्रेत आत्मा से जुड़ी कई कहानियाँ है | कहा जाता है की ये आत्मा एक लड़के की है | कहा जाता है की लगभग 15 साल पहले ये लड़का एक ट्रक से यहाँ आया था और रास्ते में इसी जगह ट्रक खराब हो गया था उस समय उस स्थान पर हलकी हलकी बर्फ़बारी भी हो रही थी | ट्रक का ड्राइवर लड़के को ट्रक में छोड़ कर मदद के लिए पास के गाँव में गया परन्तु थोड़ी देर में ही बर्फ़बारी बहुत तेज़ हो गई और ड्राइवर को गाँव में ही रुकना पढ गया |  बर्फ़बारी 7 दिनों तक होती रही | जब 7 दिनों बाद ड्राइवर वापिस अपने ट्रक के पास पहुँचा तो उसने देखा की उसके साथ आया उसका साथी भूख प्यास और ठंड की वजह से मर गया था |
                      ड्राइवर को अपने साथी का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर करना पड़ा जहाँ उनका ट्रक खराब हो गया था | कहा जाता है उस दिन के बाद उस स्थान पर अजीबोगरीब घटनाएँ घटित होने लग गई | वह से गुजरने वाले कई लोगो का कहना है की उन्हें किसी के चिल्लाने की आवाज़ आती है जो रो रो कर उनसे पानी और खाना मांगता है और जो उसकी बात को अन सुना कर देता है उनके साथ कोई ना कोई घटना अवश्य होती है | 

प्रेत आत्मा से जुड़ी एक और कहानी भी है    

                                                              इस प्रेत आत्मा से जुड़ी एक और कहानी भी बताई जाती है की 8 वर्ष पहले एक ड्राइवर और कंडक्टर अपना ट्रक लेकर लेह की और जा रहे थे की सर्चो से तक़रीबन 3 किलोमीटर ल्चुलोंगला के पास 22 मोड़ में उनका ट्रक पलट गया  कंडक्टर  उस ट्रक की चपेट में आ गया ड्राइवर भी खुद को बचाने के लिए गाँव में मदद के लिए भागा और काफी समय तक वापिस नही आया उसी रात वह से गुजरने वाले एक और वाहन के चालक ने  ने उस घायल ड्राइवर की रोने की आवाज़ सुनी  जो पानी पीने के लिए रो रहा  था जैसे ही वो आदमी उसकी और पानी लेकर दोडा उतने में ही उसने दम तोड़ दिया और कहा जाता है की उसी के बाद उस आदमी की आत्मा पानी के लिए तडपने लगी और वह से हर आने जाने वाले से पानी मांगने लगी | कहा जाता है की उस कंडक्टर की लाश को उसी जगह पर दफ़ना दिया गया | कहा जाता है की तभी से वह से गुजरने वाले हर आते जाते शख्स वह पानी की बोतले छोड़ने लगा  |

 हादसों को रोकने के लिए कई प्रयास किये गये  

                               जब उस घटना के बाद वह लगातार कई हादसे होने लगे तो लोगो ने डर के मारे उस रास्ते से गुजरना छोड़ दिया | आस्ता आस्ता ये बात चारों और फेल गई | उस आत्मा की शांति के लिए उस स्थान पर कई पूजा पाठ करवाए गये कई बड़े बड़े तांत्रिको को बुलाया गया ताकि उस भटकती आत्मा को शांति दिलाई जाये | कई कर्मकांड करवाए गए | और उस लड़के के नाम  पर वही एक स्थान बनवाया गया जिसके बाद से यह से गुजरने वाले हर शख्स उस स्थान पर कुछ ना कुछ चढ़ा कर आगे की और जाने लगा | वह पर रहने वाले लोगो का माना है की  स्थान बनाने के बाद अब हादसे रुक गये है | अब लोग वह से गुजरते हुए पानी की बोतले खाना या कुछ भी खाने पीने का समान उस स्थान पर रख कर जाते है |

                                                 मनाली-लेह का यह रास्ता बहुत ही विराना है | यह रास्ता 17000 फिट की ऊंचाई पर मोजोद है और बहुत ही डरावना है यह मनाली के सबसे खतरनाक रास्तों में गिना जाता है यह मनाली-लेह एनएच पर 21 घुमाव दार चक्रों वाले हेयर पिन बैंड को गेटा लूप्स कहा जाता है कहा जाता है की यह कहानी बिलकुल सच्ची है और आज भी उस आदमी की आत्मा वह पर भटकती है और किसी ना किसी आदमी को दिखाई दे जाती है |

                    हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी | यदि आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं या फिर किसी और मंदिर या जगह की जानकारी लेना चाहते है तो कृपया कोमेंट बॉक्स में लिखे यदि  इस आलेख को लिखते हुए हमसे कोई ग़लती हुई हो तो उसके लिए हमे क्षमा करे और हमे कोमेंट करके ज़रुर बताए ताकि हम आपको अपने आने वाले आलेख में एक बहेतरिन सुधार के साथ आपको अच्छी जानकारी उपलब्ध कराए |

   

                                     


एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ

एक ऐसी जगह जहा आज भी छुपा हुआ है अरबो का खजाना