शिमला में घूमने की सबसे अच्छी जगहें -1

                                                          शिमला - 1

 हर साल लाखों सेलानी हिमाचल में घूमने आते है | हिमाचल में घूमने के लिए बहुत सी जगह है जो एक से बढ़कर एक है | परन्तु हिमाचल में सबसे सुंदर घूमने की जगह की बात करे तो इसमे सबसे पहला नाम शिमला का आता है | शिमला हिमाचल की राजधानी है | बहुत सारे लोग शिमला हर साल घूमने आते है | शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है | इसके चारों और सुन्दरता ही सुन्दरता छाई हुई है | आप जहाँ भी देखो चारों और ऊँचे ऊँचे सुंदर हरे भरे पहाड़ है कल कल करती नदिया पहाड़ो से गिरते झरने इसकी सुन्दरता को और भी ज्यादा बड़ा देती है | आज में आपको शिमला में घुमने की कुछ सुंदर जगह के बारे में बताऊगी अगर आप भी कभी घूमने के लिए शिमला आना चाहते हो तो  इन जगहों पर ज़रुर जाए |

1. रिज ;- शिमला में घूमने के लिए बहुत जगहें है पर जब लोग शिमला आते है तो वो सबसे पहले रिज पर जाते है रिज एक बहुत बड़ा मैदान है | असल में यह पानी का एक बहूत बड़ा टेंक है | जिसे पुरे शिमला के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है | यहाँ पर सेर करने के लिए बहुत बड़ा मैदान है यह पर आप घुड़सवारी का आनद भी उठा सकते है | बर्फ बारी के दौरान पूरा रिज ऐसा लगता है मानो जमीं पर बादल उतर आयें हो और आप सफ़ेद बर्फ की चादर पर चल रहे हो | लोग यह पर आकर यादगार के लिए हिमाचली ड्रेस में अपनी फोटो खीचाते है | रिज से जब आप आसपास देखते है तो आपको दूर दूर तक सुंदर ऊँचे पहाड़ दिखाई देते है | और आप उसकी सुन्दरता में खो जाते है |


रिज

2. क्राइस्ट चर्च ;- क्राइस्ट चर्च रिज मैदान पर स्थित एक ऐतिहासिक चर्च है यह उतारी भारत का दूसरे नंबर पर आने वाला सबसे पुराना चर्च है | यह इतना सुंदर है की आप इसको देखते ही रह जाओगे आप इसकी सुन्दरता में खो जाओगे | इस चर्च को अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था | 1857  में नियो गोथिक कला में बना यह चर्च एन्ग्लि केंन ब्रितिष्ण कम्युनिटी के लिए बनाया गया था | क्राइस्ट चर्च को कर्नल जेटी बोयलियो ने 1844 में डिज़ाइन किया था | इस चर्च के अंदर जाते ही बड़ी घंटी लगी हुई है जो 1860 में कर्नल डमबेल्टन ने दान में दी थी | चर्च पर लगा पोर्च 1873 में जोड़ा गया था इसके उपर एक बहुत बड़ी घड़ी भी लगी हुई है जो वर्तमान में अभी नही चलती है | इसके अंदर की सुन्दरता आदमी को चका चोंध कर देती है इसके अंदर पांच बड़ी बड़ी खिडकिय बनी हुई है जसमे लगा हुआ कांच बहुत कीमती है | ये खिड़की या ईसाई धर्म को दर्शाती है जो विश्वास , उम्मीद, परोपकार, धैर्य और विनम्रता का प्रतीक है | यह चर्च हर रविवार को खुलता है | जो सेनानी बहार देशों से यहाँ घूमने आते है वह इस चर्च में जाना कभी नही भूलते है |

                     क्राइस्ट चर्च

3. जाखो मंदिर ;- हनुमान जी का मंदिर जिसे जाखू मंदिर के नाम से जाना जाता है यहाँ एक बहुत ही प्रसिद मंदिर है जहा केवल दुसरे राज्यों से ही नहीं अपितु देश विदेश से से भी लोग इस  मंदिर के दर्शन करने के लिए आते है  | मान्यता यहाँ है की जब भगवान राम चंदर जी का रावन से युद्ध हुआ था तो उस युद्ध में लक्ष्मण जी मूर्छित हो गये थे और उन पर किसी भी दवाई का कोई असर नहीं पड़ रहा था तब प्रभु राम जी ने उन्हें संजीवनी बूटी लेन के लिए हिमालय की और भेजा जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेन के लिए  आकाश मार्ग से जा रहे थे तब उनकी नज़र यहाँ पर तपस्या करते हुए यक्ष ऋषि पर पड़ी जिनका परिचय  प्राप्त करने के लिए हनुमान जी इस  स्थान पर उतरे थे  जाखू मंदिर में आज भी उनके पद चिन्हों के निशान है जिसे संगमरमर से बनवा कर रखा गया है कहा जाता है की बाद में ऋषि यक्ष के नाम पर ही इस जगह का नाम याक , याक से याकु और फिर जाखू पड़ा | अभी कुछ ही समय पहले जाखू मंदिर के प्रागन  में 108 फिट ऊँची हनुमान जी  की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसे आप शिमला के किसी भी स्थान से देख सकते है |

जाखू मंदिर

4. माल रोड ;-  शिमला का माल रोड सैलानियों के घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थल है | आप यह घूमते हुए प्राक्रतिक सुन्दरता का आनंद उठा सकते हो | यहाँ दोनों और माल रोड के दुकानें लगी हुई है जहाँ पर आप कई तरह के व्यजनो का आनंद ले सकते है | सेलानी यहाँ घूमते हुए फोटो खिंचवाते है | और शेर का आनंद ले सकते है | माल रोड पर कोई भी वाहन का लाना वर्जित है इसीलिए सेलानी आराम से घूम कर प्राक्रतिक का आनंद ले सकते है | जब भी कोई सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाता है तो उसका आयोजन माल रोड पर किया जाता है ताकि सभी उसका आनंद ले सकते है | माल रोड शॉपिंग विभिन्न PRKAR के केफे और स्वादिष्ट व्यजनो के लिए भी प्रसिद्ध है | 

माल रोड

5. एडवांस स्टइंडीज ;- शिमला में स्थित इंडियन इंसीटीटयूट आफ एडवांस स्टडीज अपनी एतिहासिकता के लिए दुनिया भर में बहुत ही विख्यात है इस संस्थान से जुड़ा हुआ एक इतिहास है जो बहुत ही गोरवमयी है कहा जाता है की 1884 में तात्कालीन वायसराय लार्ड डफरिन के लिए बनाया गया था | इसीलिए इसे वायसराय लांज भी कहा जाता है | कहा जाता है की 1888 में यह के लिए बिजली की व्यवस्था की गई थी उस समय शायद यहाँ शिमला का पहला ऐसा भवन था जहाँ पहली बार बिजली की व्यवस्था की गई थी | इस भवन से जुड़ा एक और भी बड़ा इतिहास है आज़ादी की लड़ाई के समय इस संस्थान के भवन में कई बार ऐतिहासिक बैठके की गई थी यही वह स्थान है जहाँ 1945 इसवी में पाकिस्तान के साथ शिमला समझौता हुआ था | पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान को देश से अलग करने का फैसला भी इसी जगह पर लिया गया था और बाद में जब देश को आज़ादी मिली तो इस भवन को राष्ट्र निवास का नाम दे दिया गया था | उस समय गर्मी के दिनों को बिताने के लिए राष्ट्रपति यहाँ आकर अपना समय बिताते थे | राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन ने बाद में इस भवन को उच्च शिक्षा और शोध संस्थान बनाने का फैसला लिया | इसीलिए बाद में राष्ट्रपति निवास को यहा से बदल दिया गया | एडवांस स्टडीज हमेशा से विदेशी शोधकर्ताओ के लिए आकर्षण का केंद्र है इस संस्थान में आज भी कई देशों से शोधकर्ता इस पर रिसर्च करने आते है अपने जल संरक्षण सिस्टम के लिए भी यह संस्थान बहुत विख्यात है | उस समय अंग्रेजों ने इस भवन का निर्माण कुछ इस तरह से करवाया था की बारिश का सारा पानी इस भवन के नीचे बने एक बहुत बड़े टेंक के अंदर एकत्रित हो जाता है | 

एडवांस स्टडीज 

6. मशोबरा ;- मशोबरा भी शिमला में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत स्थल है | जो लगभग 7700 फिट की ऊंचाई पर स्थित है इसमें चारों और खूबसूरत वादिया हरे भरे पहाड़ ऊँचे ऊँचे पेड़ जिनकी ठंडी हवाओं के झोंके आपके तन मन को अंदर तक ठंडक पहुँचाते है यहाँ पर सेब के बंगीचे , देवदार के पेड़ ओक के पेड़ सुंदर पवित्र मंदिर और सुंदर प्रकृति की गोद में बने एकांत स्थल और ठंडा वातावरण  है यहाँ शिमला से जुड़ा एक छोटा सा हिल स्टेशन है | 

मशोबरा


                  अगर आप भी इसे सुंदर वातावरण का आनंद लेना चाहते है तो एक बार ज़रुर शिमला आयें और इन सुंदर जगहों का आनंद ले |

                                         शिमला के आसपास भी बहूत सी जगह है जहा आप घूम सकते है उसके लिए आपको मेरे अगले ब्लॉग को पड़ना होगा अगर आपको मेरे ब्लॉग अच्छे लगे तो प्लीज्  कमेंट करे शेयर करे | 

                                                                                                       continue...............next blog  (https://www.pranikaworld.com/2021/06/2.html) click this link to know more about it.

                                                                                    धन्यवाद 

हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी | यदि आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं या फिर किसी और मंदिर या जगह की जानकारी लेना चाहते है तो कृपया कोमेंट बॉक्स में लिखे यदि  इस आलेख को लिखते हुए हमसे कोई ग़लती हुई हो तो उसके लिए हमे क्षमा करे और हमे कोमेंट करके ज़रुर बताऐ ताकि हम आपको अपने आने वाले आलेख में एक बहेतरिन सुधर के साथ आपको अच्छी जानकारी उपलब्ध कराए |

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

महामाया मंदिर