नमस्कार दोस्तों,
आज में फिर एक नए ब्लॉग के साथ आई हु | आपने बहुत सारे मंदिरों के बारे में सुना होगा जहा पर भगवान लोगो के पाप पुन्य का लेखा जोखा रखते है पर क्या आपने कभी ऐसा सुना है की एक पानी का झरना आपको बताता है की आप एक पापी हो या फिर एक पुन्य और पवित्र इन्सान हो | आप बोलोगे ऐसा नही हो सकता भला एक पानी का झरना ऐसा केसे बता सकता है ? परन्तु यह सच है इस धरती पर ऐसा ही एक झरना है जो आपके पूण्य और पाप के बारे में बताता है |
![]() |
वसुधारा झरना |
आज में आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रही हु उतराखंड एक देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है माना जाता है कि भगवान शिव भी इस स्थान पर निवास करते है इस धरती के कण कण में भगवान बसते है यह पर देखने लायक बहुत सी सुंदर जगहे है पर यह पर एक ऐसा झरना भी है जो मनुष्य के पापी या पवित्र होने के बारे में बताता है
बद्रीनाथ से 8 किलोमीटर और भारत के आखरी गाँव माणा से लगभग 5 किलोमीटर दुरी पर यह झरना स्थित है जिसे सब वसुधारा के नाम से जानते है | समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 13,500 है |इस झरने का उल्लेख शास्त्रो में भी किया गया है | इस झरने का पानी लगभग 400 फिट की ऊंचाई से गिरता है यह झरना बहुत ही सुंदर है और ऊँचा है इस झरने से गिरने वाला पानी ऐसा लगता है मानो आसमान से मोतियों की बारिश हो रही है जो आपको एक अलग ही दुनिया में होने का एहसास दिलाती है |
![]() |
वसुधारा झरना |
इस झरने की सबसे खास बात यह है की इस झरने का पानी केवल उसी व्यक्ति को छूता है जो पवित्र हो आर्थात जो व्यक्ति पापी है उसे इस झरने का पानी छूता भी नहीं |
शास्त्रो के अनुसार इस झरने की कहानी
शास्त्रो के अनुसार कहा जाता है की धार्मिक ग्रंथो के अनुसार देवभूमि उतराखंड के इसी झरने से पांडवो ने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया था पञ्च पांड्वो में से एक पांडव जिसका नाम सहदेव था उन्होंने इस जगह पर अपने प्राण त्याग दिए थे | तब से यह स्थान पवित्र हो गया माना जाता है की इस झरने के पानी में कई जड़ी बूटियों के गुण भी पाए जाते है और जिस भी मनुष्य पर यह पानी पड़ता है उसके शरीर के सभी रोग नष्ट हो जाते है परन्तु किसी भी अपवित्र आदमी पर इस झरने की एक भी बूंद नहीं पड़ती | हर वर्ष लाखो लोग इस झरने को देखने आते है और एक बार जरुर इस झरने के नीचे खड़े हो कर देखते है |
![]() |
वसुधारा झरना |
हमे उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी | यदि आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं या फिर किसी और मंदिर या जगह की जानकारी लेना चाहते है तो कृपया कोमेंट बॉक्स में लिखे यदि इस आलेख को लिखते हुए हमसे कोई ग़लती हुई हो तो उसके लिए हमे क्षमा करे और हमे कोमेंट करके ज़रुर बताऐ ताकि हम आपको अपने आने वाले आलेख में एक बहेतरिन सुधार के साथ आपको अच्छी जानकारी उपलब्ध कराए
2 टिप्पणियाँ
Very nice
जवाब देंहटाएंVery nice information for visitors
जवाब देंहटाएं